क्या है कालसर्प दोष ?

क्या है कालसर्प दोष

क्या है कालसर्प दोष : काल का अर्थ है समय, सर्प का अर्थ है सांप और दोष का अर्थ है त्रुटि।

यह एक खतरनाक ज्योतिषी स्थिति है, जिससे किसी भी जातक के जीवन में दुर्भाग्य आ सकता है | राहु और केतु किसी जातक के पूर्व जन्मों के कर्मों को दर्शाता है | यदि सभी ग्रह राहु और केतु के बीच स्थित हों तो कालसर्प योग बनता है | यदि सारे ग्रह राहु की तरफ हो तो उसे कालसर्प दोष कहते हैं और यदि दूसरी ओर हो तो उसे कालसर्प योग कहते हैं | किसी जातक की कुंडली देखते वक्त यह जानना जरूरी है कि सारे ग्रह किस स्थिति पर हैं | इससे ही सही कालसर्प दोष की गणना की जा सकती है |

Read In English. Click Here. What is Kaal Sarp Dosh or Yoga

कालसर्प दोष के प्रभाव

कालसर्प दोष से जातक का स्वास्थ्य, उसकी खुशियां और मन की शांति प्रभावित हो सकते हैं।

यह दोष लगभग 40 साल तक रहता है और कुछ मामलों में यह उससे ज्यादा या पूरी जिंदगी भर के लिए भी रह सकता है |

इस दोष की समय सीमा , ग्रहों की स्थिति के अनुसार तय होती है|

और यही वजह है कि लोग कालसर्प दोष से भयभीत रहते हैं |

व्यक्ति के प्रगति में बाधाएं और समस्याएं आना इस दोष के परिणाम हैं |

कालसर्प दोष के प्रकार 12 होते है |

कालसर्प दोष के 12 प्रकार

अनंत काल सर्प दोष, कुलिक काल सर्प दोष, वासुकि काल सर्प दोष, शंखपाल काल सर्प दोष, पद्म काल सर्प दोष, महापद्म काल सर्प दोष, तक्षक काल सर्प दोष, कर्कोटक काल सर्प दोष ,शंखनाद काल सर्प दोष, घातक काल सर्प दोष, विषधार काल सर्प दोष और शेषनाग काल सर्प दोष|

कालसर्प दोष के कुछ संभावित दुष्प्रभावों में अप्रत्याशित परिस्थितियाँ और तनावपूर्ण जीवन शामिल हैं।

इसके अलावा, वंश वृद्धि में बाधाएँ और आर्थिक परेशानियाँ भी इससे जोड़ी जाती हैं।

कठिन वैवाहिक जीवन, गंभीर बीमारियाँ और मानसिक तनाव को भी इस दोष के लक्षण माना जाता है।

कालसर्प दोष से प्रभावित लोगों के जीवन में अक्सर झगड़े और तनाव बने रहने की मान्यता है।

हालाँकि, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुंडली में शुभ ग्रहों की स्थिति इन प्रभावों को कम कर सकती है। कालसर्प दोष को लेकर कई लोग चिंतित रहते हैं।

कुंडली में कालसर्प दोष होने से निम्न दुष्प्रभाव होते है

  • आवश्यक कार्य में बाधा
  • मन में अशांति
  • आत्मसम्मान और आत्मविश्वास में कमी
  • स्वास्थ्य में गिरावट और काम उम्र
  • धन हानि और गरीबी
  • व्यापार या नौकरी में समस्या
  • अप्रत्याशित तनाव
  • पारिवारिक समस्याएं
  • मित्रों और सहकर्मियों द्वारा धोखा
  • रिश्तेदारों और दोस्तों से कोई सहायता प्रदान नहीं होती है

हिंदू धर्म में काल मृत्यु का समानार्थी है और सर्प का अर्थ सांप है और जब यह दोनों शब्द एक साथ मिलते हैं तो किसी व्यक्ति की कुंडली में भयावह स्थिति पैदा कर देते हैं और व्यक्ति के लिए तनाव और समस्या का कारण बनते हैं |

क्या है कालसर्प दोष से बचने के लिए उपाय

  • कालसर्प योग होने पर व्यक्ति को निरंतर शिव मंदिर जाना चाहिए और मंदिर में अक्सर सोमवार को जाना चाहिए |
  • व्यक्ति को बाहरी खाना, मांसाहारी खाना और शराब से दूर रहना चाहिए |
  • उन्हें प्राणायाम या अन्य सांस लेने के व्यायाम आदि करने चाहिए |
  • यह भी कहा जाता है कि कालसर्प योग वाले व्यक्तियों को विवाह, गृह प्रवेश, तेरहवीं, पालना समारोह और अन्य ऐसे अवसरों पर खाना नहीं खाना चाहिए |
  • कालसर्प योग को सही वक्त पर जान लेना ही कालसर्प दोष के लिए और उसके नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए सबसे कारगर और सिद्ध तरीका है |
  • भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त करना, कालसर्प दोष से पीड़ित व्यक्तियों के लिए कष्ट कम करने का साधन बन सकता है | इसलिए रुद्राभिषेक करना और विश्वास, निष्ठा और उत्साह के साथ महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना जातकों के लिए लाभकर सिद्ध होता है |
  • साथ ही सभी साधनाओं और योग साधनाओं काआत्मानुशासन के साथ अनुसरण करना चाहिए |
  • यदि जातक इन दो इन दोनों का सही ढंग से अनुसरण करता है तो उसके जीवन में अत्यधिक सकारात्मक लाभ आ सकते हैं और वह कालसर्प दोष से उत्पन्न होने वाले नकारात्मक प्रभाव और समस्याओं को समाप्त कर सकता है |

Recent Posts


Tags


anant kaal sarp dosh Best Pandit in Trimbakeshwar best remedy for rahu and ketu kaal sarp dosh kaal sarp dosh benefits kaal sarp dosh effect on marriage kaal sarp dosh effects kaal sarp dosh nivaran puja kaal sarp dosh puja kaal sarp dosh puja in trimbakeshwar kaal sarp dosh puja muhurat Kaal Sarp Dosh Puja Trimbakeshwar kaal sarp dosh remedies Kaal Sarp Dosh Remedies and Upay Kaal Sarp Dosh Vidhi and Procedure kaal sarp puja in trimbakeshwar kaal sarp shanti puja Kaal Sarp Yoga kalsarp pooja cost karkotak kaal sarp dosh ketu dosha remedies Rahu and Ketu rahu dosha effects in marriage rahu ketu dosha effects rahu ketu dosha remedies rahu ketu pooja effects shankpal kaal sarp dosh takshak kaal sarp dosh trimbakeshwar kalsarp pooja cost trimbakeshwar kal sarp puja cost trimbakeshwar temple pooja cost types of Kaal Sarp Dosh vasuki kaal sarp dosh कालसर्प दोष काल सर्प दोष कालसर्प दोष 12 प्रकार कालसर्प दोष के प्रभाव कालसर्प दोष निवारण पूजा कालसर्प दोष निवारण पूजा त्र्यंबकेश्वर कालसर्प पूजा कालसर्प योग कालसर्प योग पूजा त्र्यंबकेश्वर कालसर्प शांति कुलिक काल सर्प दोष त्र्यंबकेश्वर में सर्वश्रेष्ठ पंडित