कालसर्प शांति पूजा तक की जाती है, जब सारे ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं | सारे अच्छे गृह भी एक बुरे चक्र में फंस जाते हैं या फिर जब सारे अच्छे ग्रह एक ही कार्य पर केंद्रित हो जाते हैं | बहुत ही कम ग्रह राहु और केतु के अक्ष से बहार होते हैं, ऐसी परिस्थिति को अर्ध कालसर्प योग कहते हैं | किसी जातक की कुंडली में कर्कोटक काल सर्प दोष होने से उन्हें अपने जीवन में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है | इस योग के होने से जातक के मन में नकारात्मक भाव उत्पन्न होते हैं और उनकी मन में भय भी उत्पन्न होता है | इस योग से उनकी पढ़ाई में बाधा आती है | उनको शादी करने में बाधा आती है | कालसर्प योग से व्यापार में हानि होती है |
Read about Karkotak Kaal Sarp Dosh Positive Effects, Remedies and Benefits in English. Click here.
पति पत्नी में अनबन और अन्य समस्याएं भी कालसर्प योग के कारण होती है | इसलिए कालसर्प शांति पूजा इन सभी दोषों के प्रभाव से मुक्त होने के लिए अति आवश्यक है | इस पूजा में नाग भगवान की पूजा की जाती है | जातक इच्छानुसार एक सोने की छोटी सी नाग की मूर्ति की पूजा करते हैं | उसके पश्चात उसे पंडित जी को दान देते हैं और साथ ही कुछ अन्य दान भी करते हैं |
कालसर्प दोष 12 प्रकार का होता है |
कार्कोटक कालसर्प दोष
इनमें से एक प्रकार दोष कार्कोटक कालसर्प दोष है |
कार्कोटक कालसर्प योग तब होता है |
जब राहु आठवें घर में हो और केतु दूसरे घर में हो |
इस योग से स्वास्थ्य संबंधी बहुत साड़ी समस्याएं आती हैं
और जातक की दुर्घटना और शल्य चिकित्सा होने की भी संभावना हो सकती है।
कुंडली में कर्कोटक काल सर्प दोष होने पर समस्याएं
कालसर्प दोष होने पर जातक को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है| जातक को स्वास्थ्य संबंधी, विवाह संबंधी, परिवार संबंधी और अन्य कई समस्याएं घेर लेती हैं | जातक को परिवार और प्रियजनों से भरपूर प्यार और सहयोग नहीं मिल पाता है | जातक को शिक्षा में बाधा आती है | उसे कुसंगति मिलती है | जातक बुरी आदतों में पड़ जाता है | अपने स्वास्थ्य को बिगाड़ देता है | जातक को चोरी के कारण आर्थिक हानि होने का डर रहता है, उसे कार दुर्घटना और अस्पताल में भर्ती होने का भी भय रहता है |
शादी पर कर्कोटक काल सर्प दोष के प्रभाव
- कर्कोटक काल सर्प दोष की कुंडली में होने से जातक की शादी में देरी होती है।
- इस दोष के प्रभाव से शादी के बाद भी समस्याएं आ सकती हैं और तलाक तक की स्थिति बन सकती है।
- जातक विवाहेतर संबंधों में लिप्त रहता है और सेक्स वर्कर के संपर्क में आ सकता है।
कर्कोटक कालसर्प दोष के फायदे
- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से लाभ होता है और यदि इसे नियमित रूप से किया जाए तो परिणाम आश्चर्यजनक होते हैं|
- साधना और योग के माध्यम से आत्मनियंत्रण करना और आत्मा को तृप्त करना |
कालसर्प दोष कालसर्प योग और इसके निवारण (कर्कोटक)
- इस दोष के उपाय के लिए 125000 महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना सर्वोत्तम उपाय है।
- जातक को भगवान शिव की काल सर्प दोष पूजा करनी चाहिए।
- जातक को अपने नाम पर गाड़ी या कोई अन्य वाहन नहीं खरीदना चाहिए ,उन्हें दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है |
- व्यापार में पार्टनरशिप नहीं करनी चाहिए व उनसे उचित दूरी बनाए रखें |
- उन्हें अस्वास्थ्यकर भोजन और बुरी आदतें जैसे शराब का सेवन व धूम्रपान से दूर रहना चाहिए।
कर्कोटक काल सर्प योग चार्ट





